Breaking News

बदायूँ में नवम्बर के अन्तिम सप्ताह में होगी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 — जनपद को मिला 3000 करोड़ का लक्ष्य!

Spread the love

🚀 बदायूँ में नवम्बर के अन्तिम सप्ताह में होगी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 — जनपद को मिला 3000 करोड़ का लक्ष्य!

बदायूँ, 04 नवम्बर (संवाददाता):
उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 का आयोजन नवम्बर 2025 के अन्तिम सप्ताह में किया जाएगा। इस आयोजन के तहत जनपद बदायूँ को 3000 करोड़ रुपए के निवेश लक्ष्य का दायित्व सौंपा गया है।

कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) केशव कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य की पूर्ति हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और पिछले दो वर्षों में हुए या प्रगतिशील निवेश प्रस्तावों की पूरी जानकारी उपायुक्त उद्योग कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 को सफल बनाया जा सके।

उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि अब तक आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत 6038.34 करोड़ रुपए के 141 एमओयू हस्ताक्षरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 42 परियोजनाओं की ग्राउण्ड ब्रेकिंग हो चुकी है और 58 प्रस्ताव पाइपलाइन में हैं।
वर्तमान सेरेमनी के लिए 25 कंपनियों के 1000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं या चिन्हित किए गए हैं।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जनपद को निवेश हब के रूप में विकसित करने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!