Breaking News

सैजनी में महिला पीएसी बटालियन का निरीक्षण, आवासीय भवनों का 42% निर्माण पूरा

Spread the love

सैजनी में महिला पीएसी बटालियन का निरीक्षण, आवासीय भवनों का 42% निर्माण पूरा

बदायूँ, 07 नवंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को दातागंज तहसील के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजना का नक्शा देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यदायी संस्था यूनिक इंफ्रा के प्रतिनिधि मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अनावासीय भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। आवासीय भवनों की कुल लागत लगभग 267 करोड़ रुपए है, जिसमें से 176 करोड़ रुपए का रिटैंडरिंग कार्य किया जा चुका है और आवासीय भवनों का 42 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भवनों का निर्माण अगस्त-सितंबर 2026 तक पूरा कर हस्तांतरित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!