Breaking News

अंबियापुर में खोखा में नकब लगाकर की चोरी

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबियापुर चौराहे के निकट सड़क किनारे स्थित एक परचूनी खोखा में रविवार की रात चोरों ने नकब लगाकर तीन हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान पार कर दिया। चोरी की घटना का पता सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी कल्याण पुत्र ऊदल सिंह ने बताया कि वह रविवार की शाम रोजाना की तरह अपना खोखा बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह ताला खोला तो पीछे की ओर एक बड़ा छेद दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो रखी गुल्लक से तीन हजार रुपए की नगदी व परचूनी का कुछ जरूरी सामान गायब था। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आसपास लोगों से जानकारी जुटाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरटीओ मेरठ ने किया परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the loveजनसुविधाओं की समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करने के दिए सख्त निर्देश बदायूं। उत्तर …