Breaking News

मिठाई विक्रेता तरुण जैन की ब्रेन हेमरेज से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं मिठाई विक्रेता तरुण कुमार जैन (38) का सोमवार सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले तरुण कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। बताया जाता है कि रविवार को अस्पताल में अचानक वे गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। चिकित्सकों ने काफी प्रयास किए, लेकिन सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार नगला जाटान रोड स्थित शमशान भूमि पर किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। भाजपा नेत्री ममता शाक्य, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, राकेश माहेश्वरी, सभासद वागीश बाबू, मयंक जैन, राजीव महेश्वरी, सपा नेता कविंद्र सक्सेना, दीपक चौहान, नीरेश जैन, अमित जैन, टीटू जैन, अनिल जैन सोनी, अजीत जैन, प्रशांत जैन, सुभाष बाहेती, संजीव राणा आदि ने तरुण जैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …