आई एम खान, बिसौली।
नगर के मोहल्ला गदरपुरा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण का कार्य तेज़ी से जारी है। मंगलवार को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रवीन कुमार ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए और उन्हें भरने की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई।
बीएलओ ने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रपत्रों को सही-सही भरकर जमा करें, ताकि मतदाता सूची संशोधन कार्य सुव्यवस्थित रूप से पूरा हो सके। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों और निरक्षर लोगों को स्वयं सहायता प्रदान कर प्रपत्र भरवाए।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोगों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Budaun Amarprabhat