आई एम खान, बिसौली।
विधानसभा 112 बिसौली क्षेत्र में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत विभिन्न भाग संख्याओं में फॉर्म्स के डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर तथा मतदाताओं से संवाद स्थापित कर फॉर्म भरने की प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान स्थल पर ही किया गया।
AERO 112 बिसौली/नायब तहसीलदार बिसौली गिरिजा शंकर यादव ने संबंधित टीम के साथ निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने मतदाताओं से भी सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान लेखपाल राहुल सिंह, अनुज कुमार, यादवेंद्र शर्मा सहित संबंधित बीएलओ मौजूद रहे। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न भागों में घूमकर एसआईआर की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
स्थानीय स्तर पर किए गए इस निरीक्षण से फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों के समाधान में तेजी आई है और अभियान की रफ्तार और मजबूत हुई है।
Budaun Amarprabhat