Breaking News

दीक्षित आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

Spread the love

आसफपुर। स्थानीय दीक्षित आश्रम के संस्थापक, सेवानिवृत्त सैनिक एवं पत्रकार राजेश कुमार दीक्षित और समस्त दीक्षित परिवार ने शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन में आसफपुर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

पूर्व सैनिक के परिवार की ओर से यह भंडारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवंबर माह के अंतिम चरण में आयोजित किया गया। भंडारे में आसफपुर नगर और आस-पास के गांव मानपुर, पिसनहारी, सेंडोला, ठिरिया, मलखानपुर, दबथरा, मोहकमपुर, सहावर, निजामुद्दीनपुर शाह, सेंटा खेड़ा, पुरवा खेड़ा, क्लरवाला, हरदासपुर, मन्नू नगर, सीकरी, पहाड़पुर, भूड़ बिसौली, भोजपुर, गंगागढ़, टोडरपुर, बसौमी, नूर नगर कौड़ियां, अशोकपुर आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने हलुआ-पुड़ी का स्वाद चखा।

इस धार्मिक आयोजन में आश्रम के संस्थापक राजेश कुमार दीक्षित, सुमित दीक्षित, शिवम दीक्षित, अमित दीक्षित, प्रवीन दीक्षित सहित पूरे दीक्षित परिवार ने श्रद्धापूर्वक सहयोग किया। आयोजकों ने कहा कि यह भंडारा समाज में भाईचारे और एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जाता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …