Breaking News

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने सुना प्रधानमंत्री की “मन की बात”

Spread the love

बदायूं / संवादाता: गोविंद देवल

बदायूं: आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव और पूर्व एमएलसी श्री जितेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” के 128वें संस्करण को सुना।

इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और समाज में सकारात्मक सोच, देशभक्ति और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

श्रीमती वर्षा यादव ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम से जन-जन तक सरकार की योजनाओं और समाज सुधार के संदेश सीधे पहुँचते हैं और नागरिकों में जागरूकता बढ़ती है।

पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने भी इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ देशहित में सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!