Breaking News

बिल्सी: बिजनौर-बदायूं हाईवे पर बाइक भिड़ंत, पांच गंभीर रूप से घायल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर रविवार दोपहर रायपुर बुजुर्ग गांव के पास ईंट भट्टे के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अपनी गाड़ी से बिल्सी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, अलापुर थाना क्षेत्र के गांव म्याऊं निवासी दीवान अली ने बताया कि वह धनारी (संभल) में फेरी का कार्य करने गए थे। रविवार दोपहर लगभग एक बजे वह अपने साथ तारिक, आरिफ और भतीजे सद्दाम पुत्र अली हसन के साथ बाइक से म्याऊं लौट रहे थे।

इसी दौरान हाईवे पर बिल्सी क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग ईंट भट्टे के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीवान अली, आरिफ, तारिक और सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक भी चोटिल हुआ और मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!