Breaking News

बिल्सी: सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र जुझ रहा है मौत से

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर रायपुर बुजुर्ग के निकट स्थित ईंट भट्टे के पास बीते 15 नवंबर को हुए सड़क हादसे में घायल महेंद्र पाल (60) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उनका पुत्र मुन्ना सिंह अभी भी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।

हादसा उस समय हुआ जब किसी अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिल्सी सीएचसी भेजा गया। नाजुक हालत के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव उलैया निवासी महेंद्र पाल अपने पुत्र मुन्ना सिंह के साथ 15 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

महेंद्र पाल ने 30 नवंबर की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उनका पुत्र मुन्ना का बरेली के अस्पताल में इलाज अब भी जारी है।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र ध्यान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!