Breaking News

सवारी को लेकर दो ऑटो चालकों में हाथापाई, पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल

Spread the love

संवाददाता : शिव प्रताप सिंह
कादरचौक

कादरचौक।
मंगलवार सुबह सवारी को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया। मामला थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव असरासी का है, जहां ऑटो चालकों के बीच विवाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार कादरचौक निवासी किशवर अली पुत्र लाल मोहम्मद सुबह लगभग आठ बजे अपने ऑटो में सवारियां बैठाकर बदायूं की ओर जा रहा था। तभी गांव असरासी पहुंचने पर असरासी निवासी ऑटो चालक विमल पुत्र सीताराम ने कथित रूप से जबरन उसकी सवारियों को अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों चालकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो थोड़ी ही देर में गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर किशवर अली ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सवारी को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा अक्सर ऐसे विवादों को जन्म देती है, जिन पर पुलिस को समय रहते सख्ती करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!