Breaking News

एसएसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया व्यापक निरीक्षण

Spread the love

पुलिस लाइन बदायूँ में आज आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का दृश्य अनुशासन और दक्षता का जीवंत उदाहरण रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली, जबकि परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

एसएसपी ने परेड में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए परेड ग्राउंड में दौड़ लगवाई। इसके बाद टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया गया और संपूर्ण ड्रिल की अभ्यासात्मक कार्यवाही कराई गई। शस्त्रों के कुशल संचालन और उनके रख-रखाव को लेकर भी विशेष अभ्यास कराया गया।

लाइन का बारीकी से निरीक्षण
परेड के उपरांत एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गॉर्ड, शस्त्रागार, गार्डरूम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केन्द्रीय पुलिस कैंटीन, पुस्तकालय, गैस एजेंसी, आरओ प्लांट, पुलिस कंट्रोल रूम, क्रिप्टो सेंटर, पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉडर्न स्कूल, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय और पुलिस बैरकों की स्थितियों का जायज़ा लिया। निर्माणाधीन कार्यों को भी परखा और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पूर्णता के निर्देश दिए।

रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान
एसएसपी ने आरटीसी परिसर स्थित बैरक, स्कूल, अस्पताल, सैलून, भोजनालय और शौचालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारियों को कहा कि रिक्रूट आरक्षियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ और अनुशासनयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के सभी शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

— संवाददाता गोविंद देवल, बदायूँ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!