Breaking News

बदायूँ पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी

Spread the love


संवाददाता

बदायूँ। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन बदायूँ में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ. देवेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के उद्देश्य से ग्राउंड में दौड़ लगवाई गई। साथ ही टोलीवार टर्न आउट चेक कर सम्पूर्ण ड्रिल का अभ्यास कराया गया। शस्त्रों के संचालन और उचित रख-रखाव हेतु भी प्रशिक्षित किया गया।

परेड के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, गार्दरूम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केंद्रीय पुलिस कैन्टीन, पुस्तकालय, गैस एजेंसी, आरओ प्लांट, पुलिस कंट्रोल रूम, क्रिप्टो सेंटर, पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉडर्न स्कूल, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक और निर्माणाधीन कार्य शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं की समीक्षा हेतु आरटीसी बैरक, स्कूल, अस्पताल, सैलून, भोजनालय, शौचालय आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ. देवेन्द्र कुमार, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी एवं पुलिस लाइन के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

यह कदम पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण और रिजर्व पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!