Breaking News

यूपी में STF का डबल एक्शन: दो इनामी बदमाश ढेर, पुलिस पर फायरिंग, एक सिपाही घायल

Spread the love

उत्तर प्रदेश | संवाददाता गोविंद देवल

सहारनपुर:
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ STF ने सख्त कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी वांटेड बदमाश सिराज को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सिराज सुल्तानपुर हत्याकांड में फरार था। गंगोह क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ हुई। सिराज पर 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मौके से पिस्टल, बाइक, वाई-फाई डोंगल, भारी मात्रा में कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बुलंदशहर:
बुलंदशहर में भी पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आज़ाद उर्फ पीटर (ज़ुबैर) मारा गया। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल से पिस्टल, खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई। आज़ाद देहात थाना क्षेत्र की लूट में वांछित था और मेरठ का रहने वाला बताया गया है।
STF और पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ फैल गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!