Breaking News

नकली STF बनकर चांदी के सिक्के हड़पने वाले छह गिरफ्तार, 431 सिक्के बरामद

Spread the love

गोंडा | संवाददाता गोविंद देवल

गोंडा पुलिस ने नकली STF का दिखावा करने वाले एक PAC जवान समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 431 चांदी के सिक्के, दो फर्जी पुलिस आईडी और एक मारुति कार बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि मंदिर निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन से खोदाई के दौरान चांदी से भरा कलश मिला था। इस कलश को लेकर अज्ञात लोग खुद को STF बताकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नकली STF के आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई। 24 घंटे के भीतर त्रिलोकी पांडेय, आलोक शुक्ला, प्रिंस मिश्रा, राहुल यादव और मनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि जेसीबी चालक हरि ओम दुबे ने ही सिक्कों को हड़पने की योजना बनाई थी।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!