Breaking News

डालीगंज में धूमधाम से निकली सामूहिक विवाह की बारात, घोड़ियों पर सजे दूल्हों पर हुई पुष्प वर्षा

Spread the love

लखनऊ।
दूल्हा बन गया…, मेरे यार की शादी है…, तेरे द्वारे पर आई बारात… जैसे शादी के गीतों के बीच जब डालीगंज में सामूहिक विवाह के लिए पांच दूल्हों की बारात निकली तो नजारा देखने लायक था। घोड़ियों पर सजे-धजे दूल्हे राजाओं पर रास्ते भर लोगों ने घरों की छतों और बालकनियों से पुष्प वर्षा की। यह अवसर श्री राधा सखी सेवा परिवार समिति की ओर से आयोजित सातवें कन्यादान उत्सव का था, जो सोमवार को मानस मंदिर, डालीगंज में धूमधाम से संपन्न हुआ।
समिति की अध्यक्ष व संस्थापिका सुषमा अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष भी पांच कन्याओं का कल्याण मंडप में विवाह संपन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम से पूर्व सुबह 11 बजे नयागंज डालीगंज से पांचों दूल्हे बारात लेकर मानस मंदिर पहुंचे। इसके बाद 11:30 बजे द्वारचार, 12:30 बजे जयमाला और शाम 4:30 बजे गोधूलि बेला में विधिवत विवाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लोक गायक दीपक सिंह ने विवाह से जुड़े मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। शाम को भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विवाह समारोह में आध्यात्मिक पथ प्रदर्शक अर्पणा नेवटिया, भाजपा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, व्यापारी नेता मनीष गुप्ता, रविश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन अनुराग साहू ने किया।
समिति की अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने बताया कि सभी नववधुओं को उपहार स्वरूप दैनिक गृहस्थी का सामान समिति की सदस्यों द्वारा भेंट किया गया।
इस अवसर पर राधा सखी सेवा परिवार की अंजलि बंसल, गीता गुप्ता, कविता, सुनीता अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, निरुपमा, विधि बंसल, शीला सिंह, ऊषा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अलका रस्तोगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
सामूहिक विवाह में वर्षा का विवाह अंकित के साथ, रिया का शिवम के साथ, राधा का अनिरुद्ध के साथ, मधु का प्रद्युम्न के साथ तथा पूजा का लखन के साथ संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!