Breaking News

शेखपुर हबीबपुर में लापरवाही का नाला बना जानलेवा, गैस सिलेंडर लदी बाइक गिरी

Spread the love

लखनऊ।
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र 171 के सहादतगंज स्थित वार्ड-24 शेखपुर हबीबपुर में इरम डिग्री कॉलेज के सामने बना नाला प्रशासनिक लापरवाही का शिकार होकर लोगों के लिए खतरा बन गया है। नाले पर जगह-जगह पटिया टूटी हुई हैं और वर्षों से जमी गंदगी व मलबे के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।
सोमवार को इसी नाले की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गैस सिलेंडरों से लदी एक मोटरसाइकिल फिसलकर खुले और कीचड़ से भरे नाले में जा गिरी। हादसे में सप्लाईमैन सिलेंडरों के नीचे दबने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले के किनारे सड़क पर फैली गंदगी और फिसलन के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। गनीमत रही कि सिलेंडरों से कोई रिसाव नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की महीनों से सफाई नहीं हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो वार्ड पार्षद ध्यान दे रहे हैं और न ही नगर निगम की सफाई टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। लोगों का आरोप है कि टूटी पटिया और खुले नाले के कारण राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को हर समय खतरा बना रहता है।
स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि नाले की तत्काल नियमित सफाई कराई जाए, ढक्कन या स्लैब लगाकर नाले को ढंका जाए और सड़क की मरम्मत की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक विरोध और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!