Breaking News

आसफपुर पुलिस चौकी पर तबादले के बाद भव्य विदाई व स्वागत समारोह

Spread the love

आसफपुर (बदायूं) | संवाददाता : दानवीर सिंह
शासनादेश के क्रम में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से बदायूं के पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र अंतर्गत आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी का स्थानांतरण थाना कादरचौक क्षेत्र की पुलिस चौकी मोहम्मदगंज किया गया है, जबकि थाना उसावां में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक रामकुमार को आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
तबादले के उपरांत आसफपुर पुलिस चौकी परिसर में भव्य विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान निवर्तमान चौकी प्रभारी अली मियां जैदी को पुलिस स्टाफ और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर, उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। वहीं नवागत चौकी प्रभारी रामकुमार का भी पुलिस स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उपहार देकर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अली मियां जैदी ने नवागत चौकी प्रभारी रामकुमार को भगवान राम का चित्र भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में नवागत चौकी प्रभारी रामकुमार के साथ पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल, चंद्रशेखर सिंह, हेड कांस्टेबल प्यारे खां, कांस्टेबल अंशुल कुमार, सुनील कुमार, प्रशंक कुमार, होमगार्ड रामपाल सिंह, पीआरडी जवान छात्रपाल, मदनलाल, फॉलोअर जगदीश माली सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोगों में त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक, कवि पंकज कुमार पाराशरी, ग्राम प्रधान शिवजीत, पूर्व प्रधान पति पवन मिश्रा, सीकरी प्रधान पिता रामकुमार कोरी, पूर्व प्रधान श्याम सिंह, मोहित यादव, अमित कुमार, पुलेंद्र सिंह, ईंट भट्टा स्वामी गजराज सिंह, दिनेश यादव, प्रेमपाल सिंह, डॉ. इसरार अहमद सिद्दीकी, देवपाल, मुशाहिद, एडवोकेट जावेद, मंजीत यादव, तौहीद अहमद सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
नवनिर्मित पुलिस चौकी परिसर में आयोजित इस विदाई व स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस स्टाफ द्वारा सभी आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था कर आभार व्यक्त किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तमंचा व चार कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश …

error: Content is protected !!