Breaking News

सरकारी क्रय केंद्र को लेकर बिल्सी तहसील के किसानों का धरना छठे दिन भी जारी

Spread the love

बदायूं | संवाददाता गोविंद देवल

बदायूं। मालवीय आवास गृह पर बिल्सी तहसील के किसानों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर उपस्थित किसानों ने देश के किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती भी मनाई और जिला अधिकारी महोदय के कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि विपणन अधिकारी द्वारा बिल्सी तहसील के किसानों के साथ अन्याय किया गया। किसानों के अनुसार, बिल्सी तहसील में धान और बाजरा मुख्य फसलें हैं, लेकिन किसानों को बाजरा ₹1900 से ₹2000 प्रति कुंतल में ही बेचना पड़ा, जबकि सरकारी क्रय केंद्र पर भाव ₹2775 था। उन्होंने बताया कि विपणन अधिकारी ने एक व्यक्ति को चार केंद्र देकर खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया, जो चार महीने में पूरा होना था, वह दो महीने में पूरा हो गया।
किसानों ने फर्जी किसान, फर्जी तोल और फर्जी जमीन के आधार पर कई फसलें खरीदने का आरोप भी लगाया। राजस्व लेखपाल द्वारा फर्जी सत्यापन किए जाने की बात भी ज्ञापन में शामिल की गई। किसानों का कहना है कि यह भ्रष्टाचार जनपद में पहली बार हुआ है और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक भी की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
किसानों ने चेतावनी दी कि 26 दिसंबर को मालवीय आवास गृह पर पंचायत कर विपणन अधिकारी का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाअध्यक्ष रामा शंकर शंख धार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह पटेल, मंडल सचिव विनोद सक्सेना, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष अजय पाल बाबा, युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव, ब्लॉक सचिव इस्लामनगर जागन सिंह, तहसील प्रभारी सहसवान हरचरण लाल वर्मा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
किसानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नारे लगाए –
“जय जवान, जय किसान, जय टिकैत, जय टिकैत परिवार।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!