Breaking News

दिल्ली पब्लिक स्कूल में ट्रॉफेलिया स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन

Spread the love

बदायूं | संवाददाता

बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में 23 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय ट्रॉफेलिया स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का आज दूसरा दिन प्रतियोगियों के परिणाम और सम्मान समारोह के लिए समर्पित रहा। विद्यालय परिसर में खेल भावना और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।
स्पोर्ट्स मीट के दौरान छात्रों ने एथलेटिक्स, टीम गेम्स और व्यक्तिगत खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।
इस वर्ष की ओवर ऑल चैंपियनशिप का खिताब चेतना हाउस ने जीता। मेल बेस्ट एथलीट का अवार्ड उर्जित वर्मा (कक्षा 9) और फीमेल बेस्ट एथलीट का अवार्ड अनुष्का (कक्षा 11) ने प्राप्त किया।
समारोह के मुख्य अतिथि कैप्टन राजीव चौहान और विद्यालय डायरेक्टर श्री विवेक भारती रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और ऐसे आयोजन बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने अभिभावकों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। दो दिवसीय ट्रॉफेलिया स्पोर्ट्स मीट विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यादगार अनुभव बनकर समाप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन: एक्टिविटी इंचार्ज शिवांगी कंचन, अंशी सोना, ध्रुव सक्सेना और स्पोर्ट्स टीम।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!