Breaking News

नगर पालिका परिषद बदायूं में सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न, कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बदायूं।
नगर पालिका परिषद बदायूं में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित समारोह पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां एवं अनुचर ओमदत्त शर्मा को उनके सेवा लाभों का भुगतान किया गया।
समारोह में कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां को 22 लाख 89 हजार रुपये तथा अनुचर ओमदत्त शर्मा को 10 लाख 57 हजार 976 रुपये का भुगतान किया गया। पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फूलमाला व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपने परिवार व मित्रों के साथ समय बिताने, अनुभव साझा करने और स्वस्थ जीवन के लिए तनावमुक्त रहने की अपील की। उन्होंने योग अपनाने और सदैव प्रसन्न रहने का संदेश भी दिया।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और नगर पालिका की सेवा से मिले सम्मान पर गौरव की अनुभूति व्यक्त की। इस दौरान यह भी कहा गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सभी देयकों का पूर्ण और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सभासद गिरीश शुक्ला, रवि कुमार, मनोज चंदेल, मुकेश साहू, अनवर खां, श्यामपाल सिंह, मुशाहिद, ममता, नवैद सहित अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, जलकल अभियंता नितिन सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, केशव गंगवार, सूर्यप्रकाश सक्सेना, रजनेश चंद्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेंद्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, इमरान, गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूजीसी के विरोध में दिल्ली धरने में शामिल होने को उसहैत से कार्यकर्ता रवाना होंगे

Spread the loveसंवाददाता: उसहैत (बदायूं)। यूजीसी के विरोध में दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल …

error: Content is protected !!