Breaking News

बदायूँ के मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार को आईएएस में पदोन्नति

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति विभाग द्वारा 30 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार जनपद बदायूँ के मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार को आईएएस के पद पर पदोन्नति दी गई है। मूल रूप से जमशेदपुर, झारखंड के निवासी केशव कुमार 2004 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्हें वर्ष 2018 का आईएएस बैच प्रदान किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार के आईएएस बनने की खुशी में विकास विभाग व कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी और प्रसन्नता व्यक्त की।
केशव कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी बनने से पहले डिप्टी कलेक्टर के रूप में बलिया, औरैया, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और गोरखपुर में कार्य किया। इसके अलावा वे मेरठ में नगर मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्धनगर और एटा में एडीएम एफआर, नोएडा में मेट्रो रेल कारपोरेशन के ओएसडी, वक्फ ट्रिब्यूनल के सदस्य और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ भी रह चुके हैं।
उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर हैं और उनका एक बेटा एवं एक बेटी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!