Breaking News

सिलहरी में प्राचीन शिव मंदिर पर भजन कीर्तन के साथ स्वागत किया नववर्ष 2026

Spread the love

संवाददाता:
सिलहरी (सलारपुर)। नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर ब्लॉक सलारपुर के गांव बाबट स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भजन-कीर्तन के साथ बीते वर्ष 2025 को विदा किया गया और नव वर्ष का स्वागत किया गया।
युवा भक्तगणों ने मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान किया। फिल्मी गीतों की धुन पर भजनों की प्रस्तुति ने पूरे गांव में उत्सव और भक्ति का माहौल बना दिया। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए नव वर्ष की प्रार्थना की गई।
इस कार्यक्रम में राममूर्ति पटेल, रूपेन्द्र सिंह उर्फ बंगाली सिंह, रामकुमार पटेल, रूपेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश द्ददा, राज पटेल, अनुरोध पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भक्ति और उत्साह के साथ नववर्ष 2026 का स्वागत किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!