Breaking News

पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने सांसद रमेश अवस्थी के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में दी उपस्थिति

Spread the love


कानपुर।
कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी के सुपुत्र सचिन एवं पुत्रवधु के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने शिरकत की। गंगा वैली, कानपुर में आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, सफल एवं प्रेमपूर्ण वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि दांपत्य जीवन आपसी समझ, विश्वास और सहयोग से और अधिक मजबूत होता है।
आशीर्वाद समारोह में राजनीतिक, सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम गरिमामय एवं यादगार बन गया।
संवाददाता — गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!