Breaking News

खाटू श्याम धाम में समाजसेवी उदयवीर सिंह ने थाना प्रभारी राजेश कौशिक को किया सम्मानित

Spread the love

कुंवरगांव।
खाटू श्याम धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय व विश्वास को मजबूत करने का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी उदयवीर सिंह ने थाना प्रभारी राजेश कौशिक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी उदयवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस और जनता के बीच विश्वास की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इस विश्वास को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सक्रियता सराहनीय रही है।
वहीं, थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में जनसहयोग सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने आम नागरिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में सहयोग की अपील की।
संवाददाता — गुड्डू रस्तोगी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!