Breaking News

बिनावर पुलिस ने चोरी के वांछित अभियुक्त को दबोचा, भारी मात्रा में केबिल तार बरामद

Spread the love

बदायूँ। संवाददाता गोविंद देवल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक वांछित अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
थाना बिनावर पुलिस द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए थाना बिनावर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-03/26 धारा 302(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त विधाराम उर्फ बब्लू पुत्र सीताराम, निवासी ग्राम नाई थाना बिनावर जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी ग्राम घटपुरी रेलवे स्टेशन के पास से की गई।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया फोर-जी केबिल का काला तार लगभग 200 मीटर, जिसका वजन करीब 500 किलोग्राम बताया जा रहा है, बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल विष्णु कुमार, कांस्टेबल आविद तथा कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!