Breaking News

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की माता का निधन, अंत्येष्टि स्थल पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

बदायूं।
बिल्सी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरीश शाक्य की माता फूलवती शाक्य का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शोक संवेदना व्यक्त करने बदायूं जिले के गांव कादराबाद पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मां का साया जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है। उनके जाने से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। इस दुःख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शाक्य परिवार के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, अजय प्रताप सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत फूलवती शाक्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सभी जनप्रतिनिधि अंत्येष्टि स्थल पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। अंत्येष्टि के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों और बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही। पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा और हर आंख नम दिखाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!