Breaking News

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Spread the love

बदायूं।
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार हो रहे हमलों, मंदिरों को निशाना बनाए जाने तथा महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रांतीय आवाहन पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क, महिला अस्पताल के पास किया गया। प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने भारत सरकार की चुप्पी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। पार्टी ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक और नैतिक मूल्यों वाले राष्ट्र से यह अपेक्षा की जाती है कि वह पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे संगठित अत्याचारों पर मौन न रहे, बल्कि अपनी कूटनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय शक्ति का प्रयोग कर पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। मौजूदा परिस्थितियों में केंद्र सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे अत्याचारियों का मनोबल बढ़ रहा है।
आम आदमी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति से संविधान के तहत अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को तत्काल एवं कठोर निर्णय लेने के निर्देश देने की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं—
भारत-बांग्लादेश के सभी व्यापारिक एवं कूटनीतिक संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाएं, जब तक बांग्लादेश सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की ठोस गारंटी नहीं देती।
केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली आपूर्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए।
अडानी समूह द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली आपूर्ति पर भी प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि किसी भी निजी लाभ के लिए भारत की नैतिक जिम्मेदारियों से समझौता न हो।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में दिए जा रहे विशेष संरक्षण के कारण वहां भारतीयों और विशेषकर हिंदुओं के विरुद्ध नफरत और हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है, इस पर प्रधानमंत्री को स्पष्ट और कड़ा निर्णय लेना चाहिए।
पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते निर्णायक कदम नहीं उठाए गए तो यह न केवल क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बनेगा, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय साख और नैतिक नेतृत्व पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाएगा। भारत का संविधान सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध मौन रहना भी अन्याय का ही एक रूप है।
इस मौके पर दिनेश सिंह राठौड़, राकेश सोलंकी, आदित्य गुप्ता, सत्येंद्र यादव, गौरव, मनोज सिकरवार, रूपेंद्र कुमार सहित अनेक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ : धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी दावा प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम

Spread the loveसंवाददाता: गोविन्द देवल बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी वैभव …

error: Content is protected !!