आसफपुर (बदायूं)।
दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एसएचजी बुक कीपर एम-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान, आसफपुर में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी व प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह राठौर द्वारा प्रतिभागियों को बुक कीपिंग से संबंधित आवश्यक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है। इस तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में बदायूं जनपद के विकास खंड जगत क्षेत्र की लगभग 35 महिला प्रतिभागी सहभागिता कर रही हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक अनवरत रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में रश्मी शाक्य, केशवती, प्रियंका, पुष्पा देवी, भावना, संगीता, सीमा, संतोष कुमारी, पिंकी, आकांक्षा, वंशिका सहित अन्य महिलाएं भाग ले रही हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के विभागीय कर्मचारी आकाश कुमार, अमित कुमार, बीरेंद्र कुमार कश्यप, रामगोपाल कश्यप, राजेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
— आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
Budaun Amarprabhat