Breaking News

कड़ाके की ठंड में गोवंश और जरूरतमंदों की सुध: ईओ रवि यादव ने देर रात किया गौशाला व अलाव व्यवस्था का निरीक्षण

Spread the love

बिसौली। संवाददाता आई एम खान
रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शनिवार देर रात अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने नगर पालिका परिषद बिसौली की अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के रहने, खाने और ठंड से बचाव के लिए किए गए इंतजामों को बारीकी से परखा और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ईओ रवि यादव ने गौशाला में मौजूद गौवंशों की देखभाल, चारे-पानी की व्यवस्था तथा ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। इसके उपरांत उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर जल रहे अलावों की स्थिति और रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर ईओ रवि यादव ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गौशाला में गौवंशों की समुचित देखभाल हो और नगर के किसी भी चौराहे पर अलाव की व्यवस्था में कमी न रहे। साथ ही रैन बसेरों में ठहरने वाले जरूरतमंदों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ठंड से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं लगातार और सुचारू रूप से संचालित की जाएं। निरीक्षण के दौरान अलाव एवं रैन बसेरा प्रभारी राजीव कुमार भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!