Breaking News

बिसौली: समाजसेवी संस्था ने 100 छात्रों को ठंड से बचाने के लिए जूते बांटे

Spread the love

बिसौली (बदायूँ)। सर्दियों में गरीब बच्चों की मदद के लिए समाजसेवी संस्था डीलेक्स एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, स्वरूपपुर ने नेक पहल की है। संस्था की ओर से सिद्ध बाबा इंटर कालेज, शरह बरौलिया के सौ छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए जूते वितरित किए गए।
कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने संस्था की इस मदद के लिए उनका धन्यवाद किया। संस्था के डायरेक्टर सुभाष चौधरी ने बच्चों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर सहकारी समिति के सभापति वृजेश कुमार शंखधार, जाट महासभा के जिला मंत्री चौधरी महिपाल सिंह, राकेश शर्मा, सनोज शर्मा, शिक्षक नीरज चौहान, विपलव भारती, रामौतार मौर्य, यशपाल सिंह, और प्रमोद शर्मा भी मौजूद रहे।
इस पहल से विद्यार्थियों में खुशी देखने को मिली और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …