Breaking News

भटपुरा में विकास कार्यों की हकीकत परखी, खामियां मिलने पर डिप्टी डायरेक्टर नाराज

Spread the love

संवाददाता: आईएम खान| बिसौली
डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज बरेली मंडल महेंद्र सिंह ने मंगलवार को ब्लाक बिसौली की ग्राम पंचायत भटपुरा में संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
डिप्टी डायरेक्टर ने गांव पहुंचकर सार्वजनिक शौचालय और आर.आर.सी. सेंटर का निरीक्षण किया। आर.आर.सी. सेंटर में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही बंद पड़े आर.आर.सी. सेंटर को तत्काल चालू कराने और प्रत्येक घर तक कूड़ा गाड़ी भेजने के आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान महेंद्र सिंह ने पूरी ग्राम पंचायत का पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में संचालित योजनाएं ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का माध्यम हैं। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर योजना का प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …