संवाददाता: आईएम खान| बिसौली
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट गुरदयाल भारती ने बिसौली तहसील परिसर पहुंचकर अपने सहयोगी अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन की अपील की। तहसील परिसर में हुई इस मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने गुरदयाल भारती को शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।
एड. गुरदयाल भारती ने कहा कि अधिवक्ताओं की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिवक्ताओं की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर दिनेश शर्मा, प्रेम शंकर यादव, रविंद्र सिंह पाल, धीरेश चंद्र गोस्वामी, अल्ताफ हुसैन, दिनेश चंद्र सक्सेना, बलवीर यादव, अजब सिंह शिवा, वेद प्रकाश यादव, इकरार हुसैन, सचिन सक्सेना, सतपाल यादव, मो. सलीम, सचिन गिरी, योगेश यादव, हरेंद्र, मुनेंद्र यादव, अजीत यादव, युधिष्ठिर यादव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat