Breaking News

मानपुर में परचूनी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान व नकदी जलकर राख

Spread the love

आसफपुर | थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मानपुर में मंगलवार सुबह एक परचूनी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। घटना से पीड़ित दुकानदार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित दुकानदार ब्रह्मचारी पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि वह सोमवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह जब वह दुकान की ओर गया तो दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।
पीड़ित ने घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को देते हुए एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। बताया गया है कि ब्रह्मचारी विकलांग है और परचूनी की दुकान ही उसके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र साधन है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!