Breaking News

आवारा सांड का आतंक, दवा लेने जा रहीं दो महिलाओं पर हमला, एक की मौत, दूसरी गंभीर

Spread the love

उसहैत | क्षेत्र के गांव कटरासआदतगंज में मंगलवार को आवारा सांड के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ग्राम इटौवा थाना उसहैत निवासी सुनीता पत्नी रामनिवास (54) और मंचीता पत्नी ओमवीर (28) दवा लेने कटरासआदतगंज जा रही थीं। रास्ते में पीछे से अचानक आवारा सांड ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं जमीन पर गिर पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से सांड को भगाकर महिलाओं को बचाया।
घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि मंचीता का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटों में सांड के हमले से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले नौगमा नसीरनगर में बैल के हमले में निरभान सिंह यादव पुत्र होशियार सिंह की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से नगर और ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!