Breaking News

उझानी की मैंथा फैक्ट्री में तीन सुरक्षाकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप, सपा सांसद ने उठाए सवाल

Spread the love

बदायूं | जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुढ़ा नरसिंहपुर स्थित एक मैंथा फैक्ट्री में तीन सुरक्षाकर्मियों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान भानु यादव निवासी ग्राम मुड़सेना, जुगेंद्र यादव निवासी ग्राम बसावनपुर और विवेक यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि करीब नौ माह पहले भी इसी फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत दर्शाई गई थी। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए उस समय भी मरने वालों की संख्या अधिक होने की आशंका जताई जा रही थी। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री को पिछले वर्ष बैंक द्वारा बंधक कर लिया गया था और उसकी नीलामी की तैयारी चल रही थी। इसके बावजूद रसूखदारों के संरक्षण में फैक्ट्री परिसर में अवैध रूप से गतिविधियां चल रही थीं, जिसकी पुष्टि वहां रखे ड्रम और उन पर दर्ज तिथियों से होती है।
घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेंद्र यादव ने तीनों सुरक्षाकर्मियों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रशासन की लापरवाही, मिलीभगत और भाजपा शासन की असंवेदनशीलता का परिणाम है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शासन और प्रशासन में बैठे लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और मांग करती है कि मृतकों के परिजनों को न्याय के साथ-साथ समुचित सरकारी आर्थिक सहायता दी जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!