Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बदायूं | अलापुर थाना क्षेत्र में इंडियन गैस एजेंसी के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला।
फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …