Breaking News

बदायूं: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने नववर्ष पर सदस्यों को सम्मानित किया

Spread the love

बदायूं में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक मोमिन अंसार सोसायटी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और नववर्ष के अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा ने कहा कि समायोजन में पीड़ित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की समस्याओं, चयन वेतनमान और प्रभारी प्रधानाध्यापक समायोजन प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराते हुए समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
महामंत्री फरहत हुसैन ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए बताया कि नए वर्ष पर पहली बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जाता है, तो प्रांतीय नेतृत्व के माध्यम से उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन यादव, अकबर अली खान, जमीर अहमद, विकार उद्दीन, भुवनेश गोविल, सोमदत्त शर्मा, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद अयूब, अतीक उर रहमान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली : भारत स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

Spread the love संवाददाता: गोविन्द देवल बिसौली। भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में …

error: Content is protected !!