Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में निदेशक ज्योति मेहंदी रत्ता के नेतृत्व में हर्षोल्लास से मना लोहड़ी पर्व

Spread the love


बदायूं | ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में लोहड़ी का पर्व स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदी रत्ता के नेतृत्व में अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन एवं मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत रूप से लोहड़ी जलाकर तथा मूंगफली, रेवड़ी आदि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सामूहिक नृत्य, एकांकी, गीत और विचार-अभिव्यक्ति जैसी प्रस्तुतियां शामिल रहीं, जिन पर दर्शक तालियों से उत्साह बढ़ाते रहे।
इस अवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेहंदी रत्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में आपसी एकता, सद्भाव और विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। वहीं प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदी रत्ता, श्वेता मेहंदी रत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और सभी ने इस सांस्कृतिक आयोजन का भरपूर आनंद लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …