Breaking News

डग्गामारों पर कार्रवाई दो बसें वर्कशॉप भेजी गईं, तीन के चालान; छह ओवरलोड वाहन भी पकड़े

Spread the love

रोडवेज के रंग में दौड़ रहीं बसें सीज,
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशन में सोमवार को संयुक्त अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसा गया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम और उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक ने किया।
कार्रवाई के दौरान रोडवेज के रंग में अनधिकृत रूप से संचालित दो बसों को पकड़कर परिवहन निगम की वर्कशॉप में सीज कराया गया। इसके अलावा तीन अन्य अनधिकृत बसों के चालान किए गए।
अभियान में ओवरलोडिंग पर भी सख्ती दिखी। छह मालवाहक वाहनों को ओवरलोड पाए जाने पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया। इन वाहनों से करीब 1 लाख 80 हजार रुपये प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।
अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वाहन संचालन के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज—बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि—पूर्ण रखें। मोटर वाहन का उपयोग नियमों के अनुरूप करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए ऐसा आचरण करें जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!