Breaking News

टाइम्स ऑफ इंडिया अवार्ड में जिले के 68 स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ का गौरव

Spread the love

ब्लूमिंगडेल स्कूल को लखनऊ में मिला “उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान”
टाइम्स ऑफ इंडिया अवार्ड में जिले के 68 स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ का गौरव
बदायूँ। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और समर्पण का लोहा मनवाते हुए ब्लूमिंगडेल स्कूल को लखनऊ में आयोजित ‘एक्सीलेंस इन एजूकेशन अवार्ड’ में उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप द्वारा प्रदान किया गया और कार्यक्रम में लखनऊ के होटल हयात रेजेन्सी, गौमती नगर में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे प्रदान किया।
विद्यालय की ओर से उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा एवं उत्कर्ष सक्सेना ने यह सम्मान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के माध्यम से ब्लूमिंगडेल स्कूल ने अपने जिले में उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की पहचान को और अधिक सशक्त किया है।
विद्यालय के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, सहयोगी अभिभावकों और मेहनती विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि यह सम्मान भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि के मौके पर उत्सव और खुशी का माहौल देखा गया। यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि ब्लूमिंगडेल स्कूल की शिक्षा यात्रा का स्वर्णिम अध्याय है, जो आने वाले समय में और ऊंचाइयों को छूने का संकेत देता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!