Breaking News

आगाज़ संस्था ने रूदायन घटना की भर्त्सना करते हुए ज़िलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

नितिन गुप्ता ने कहा– “वसुधैव कुटुंबकम् के मूल्यों के खिलाफ ऐसी घटनाएँ अस्वीकार्य हैं”
बदायूँ। आगाज़ संस्था के अध्यक्ष नितिन गुप्ता के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने हाल ही में हुई रूदायन की घटना की कड़ी भर्त्सना की और ज़िलाधिकारी बदायूँ को ज्ञापन सौंपा।
नितिन गुप्ता ने कहा कि हम सभी भारतीय वसुधैव कुटुंबकम् की विचारधारा से प्रेरित हैं, जो पूरे पृथ्वी को एक परिवार मानती है। इस तरह की घटनाएँ न केवल मानवता के खिलाफ हैं, बल्कि हमारी भारतीय सभ्यता को भी खंडित करती हैं।
संस्था के विधिक सलाहकार अधिवक्ता मोहम्मद शीराज़ आलम ने कहा कि कोई भी धर्म किसी अन्य धर्म का अपमान करना नहीं सिखाता। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस तरह के मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर आमिर सुल्तानी, सालिम रियाज़, शहबाज़ हुसैन और राजेश पाठक, देव कुमार केवट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!