Breaking News

स्काउट भवन पर लॉर्ड और लेडी बेडेन पावेल के जन्मदिवस “चिंतन और सेवा दिवस” के रूप में मनाए गए

Spread the love

युवाओं में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर दिया जोर
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर स्काउटिंग के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल का 170वां जन्मदिवस “चिंतन दिवस” तथा लेडी बेडेन पावेल का 138वां जन्मदिवस “सेवा दिवस” के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पदाधिकारियों और स्काउट-गाइड ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि, प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग केवल वर्दीधारी संगठन नहीं है, बल्कि यह युवाओं को कर्त्तव्य, चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना आज अत्यंत आवश्यक है और स्काउटिंग यह कार्य प्रभावी ढंग से कर रही है।
सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार ने आगामी प्रशिक्षण शिविरों, बीएड, डीएलएड, रोवर-रेंजर, स्काउट-गाइड, कब-बुलबुल के प्रगतिशील प्रशिक्षणों, सेवा शिविरों और जनजागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प साझा किया।
जिला आयुक्त रोवर डा. मनवीर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और सेवा भाव विकसित करती है, जो उन्हें जीवन में सफल और जिम्मेदार नागरिक बनाती है।
इस अवसर पर विनोद कुमार सक्सेना, आलोक कुमार पाठक, डा. सरिता गौतम, महीपाल सिंह तोमर, सुभाष मैथिल, ओम प्रकाश शर्मा, ओमपाल यादव, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता, सीमा यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!