Breaking News

उसहैत-कादरचौक रोड पर बाइक आमने-सामने टकराई, पांच घायल

Spread the love

दो घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में जारी उपचार
बदायूँ। उसहैत क्षेत्र के उसहैत-कादरचौक रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक आमने-सामने टकरा गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बदायूँ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना उस समय हुई जब सुलेमान की पत्नी नरगिस अपने पति के साथ अपने मायके कादरचौक जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
इस दुर्घटना में घायल हुए हैं:
विपिन कुमार
अनुज
श्यामाचरण
सुलेमान
नरगिस
घायल विपिन और सुलेमान की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!