Breaking News

पीलीभीत में 3 दिवसीय “जनपद सरस मेला” संपन्न

Spread the love

पीलीभीत में 3 दिवसीय “जनपद सरस मेला” संपन्न
स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉलों ने आकर्षित किया जनता
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा निर्मित उत्पादों का तीन दिवसीय जनपद सरस मेला 22 से 24 फ़रवरी, 2026 तक गांधी स्टेडियम, पीलीभीत में आयोजित किया गया। मेले में कुल 51 समूहों के 40 स्टॉल लगाए गए।
मेले का उद्घाटन श्रीमती दलजीत कौर एवं श्रीमती आस्था अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा), उपायुक्त (स्वतः रोजगार), जिला विकास अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं समस्त NRLM स्टाफ उपस्थित रहे।
गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यक्रम के समापन उपरांत माननीय जिला जज रविन्द्र कुमार एवं प्रधान जज फैमिली कोर्ट संजिव कुमार सिन्हा सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने मेले के स्टॉलों का अवलोकन किया और उत्पाद खरीदकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
मेले में जरी-जरदोज़ी, जूट के उत्पाद, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, होली के हर्बल गुलाल, सहारनपुर की लकड़ी, मिट्टी के बर्तन, शहद, अचार, मोरिंगा पाउडर आदि स्टॉल लगे। इसके अलावा बच्चों के लिए झूले, शूटिंग गेम और आकर्षक फास्ट फूड स्टॉल भी रखे गए।
मेले में उत्पादों की बिक्री से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया और उनका आत्मविश्वास बढ़ा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!