Breaking News

बिसौली नगर पालिका परिषद की बैठक में पास हुआ 2026-27 का बजट, विकास कार्यों पर जोर

Spread the love

बिसौली। नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में अप्रैल 2026 से मई 2027 तक के आय-व्यय विवरण को अनुमोदित किया गया।
बैठक में वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया। पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में नगर के विकास कार्यों के साथ-साथ कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना समेत कई अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन पर पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य कराए जाने का भरोसा दिलाया।
इसके अतिरिक्त बैठक में नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था, कीटनाशक एवं अन्य आवश्यक सामान की खरीद पर भी प्रस्तावों को सर्वसमिति से पास किया गया।
बैठक में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रवि यादव, लेखा लिपिक मशकूर खान, राजीव कुमार, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, कृष्णा गुप्ता, जितेंद्र मौर्य, कमर खान, अमरपाल प्रजापति, आशुतोष पाठक, राजेंद्र दिवाकर, बाबू फारुकी, रईस अहमद सैफी, पत्नी शफीक अहमद, विकास भिल्ला, शिवशंकर रस्तोगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!