Breaking News

मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल: सीडीओ दफ्तर का घेराव, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बदायूं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा मजदूरों, रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों के बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय का घेराव कर नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल पाल को ज्ञापन सौंपा।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर और मनरेगा कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश में करीब एक करोड़ मनरेगा मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों सहित करीब 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीने से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल भुगतान कराने की मांग की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुनीता सिंह ने कहा कि मजदूरों और कर्मचारियों को उनकी मेहनत का हक समय पर मिलना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता दिखानी चाहिए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, एससी-एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, महासचिव आलोक सिंह चौहान, प्रवक्ता उपासना सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष बन्ने खां समेत कई पदाधिकारियों ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
धरना स्थल पर डॉ. राज यादव, नरेश पाल शर्मा, योगेंद्र शर्मा, सोनपाल वर्मा, चंद्रपाल कश्यप, रियासत खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मजदूरों और संविदा कर्मियों का बकाया जल्द से जल्द जारी करने की मांग दोहराई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!