Breaking News

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निजरा में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से महिला पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं 1090, 112, 181 और 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का निडर होकर उपयोग कर सकती हैं। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने कहा कि इस तरह के अभियानों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें जागरूक करना है, ताकि वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
इस दौरान महिला कांस्टेबल पलक मय पुलिस टीम भी मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!