Breaking News

शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव-राजगुरु को श्रद्धांजलि, बैठक में याद किए बलिदान

Spread the love

कासगंज। शहीद दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति शाखा कासगंज की बैठक आवास विकास कॉलोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल किशोर सिंघल ने की।
बैठक की शुरुआत अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। वक्ताओं ने इन महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग देशवासियों को हमेशा राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।
प्रदेश संगठन मंत्री विजय राजपूत ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। वहीं अध्यक्ष कौशल किशोर सिंघल ने बताया कि भगत सिंह से जुड़े एक सहयोगी महावीर सिंह पटियाली निवासी को अंग्रेजों ने कासगंज से गिरफ्तार किया था।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि इन क्रांतिकारियों ने अपने बलिदान से यह साबित कर दिया कि राष्ट्रप्रेम से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं होता।
कार्यक्रम में रोहन सिंह चौहान, सत्य प्रकाश वशिष्ट, सुनील कुमार, सोहनलाल बघेल, राजेंद्र कुमार, झेलेंद्र बाष्णेय, सुखबीर सिंह, नवीन कुमार, देवेश राणा, आदर्श कमल, सागर, सज्जन पाल सिंह, संजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!