Breaking News

एएसपी नगर ने विवेचकों की ली बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Spread the love

बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को थाना कोतवाली कार्यालय में विवेचकों का अर्दली रूम किया। बैठक में सभी विवेचकों को विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एएसपी नगर ने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए और कहा कि जांच निष्पक्ष व समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।
उन्होंने विवेचकों को सतर्कता बरतते हुए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने की हिदायत दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …